Kannauj News: सफाई कर्मियों का इंतजार नहीं, सभासद ने खुद उठाया फावड़ा
कन्नौज, सितम्बर 4 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। मोहल्ला भैनपुरा में कई दिनों से नालियों की सफाई न होने से उनमें कीचड़ जमा हो गया। गंदगी से परेशान भाजपा के नगर महामंत्री एवं नामित सभासद संजीव सिंह चौहान ने सफाई कर्मियों का इंतजार करने के बजाय स्वयं फावड़ा उठा लिया और नाली में जमा कीचड़ निकालना शुरू कर दिया। सभासद द्वारा नाली की सफाई किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, ऐसे किसी वायरल वीडियो की आपका अपना हिंदुस्तान अखबार पुष्टि नहीं करता है। इस संबंध में नामित सभासद संजीव सिंह चौहान ने कहा कि पालिका के सफाई कर्मियों का रवैया काफी खराब है। नालियों की नियमित रूप से सफाई नहीं की जाती, जिससे उनमें लगातार कीचड़ बजबजाता रहता है। बरसात के दिनों में समस्या और गंभीर हो जाती है। हल्की बारिश होते ही नालियों का गंदा पानी और क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.