कन्नौज, अक्टूबर 1 -- Kannauj News: सिकंदरपुर, संवाददाता। शासन के निर्देश पर नगर पंचायत सिकंदरपुर में सेवा संकल्प अभियान, स्वच्छता ही सुरक्षा के तहत सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर पंचायत अध्यक्ष ठाकुर हरिहर सिंह ने सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा किट वितरित की। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी कर्मचारी बिना सुरक्षा किट के अपने क्षेत्र में सफाई कार्य नहीं करेगा। उन्होंने कर्मचारियों से सफाई कार्य के दौरान दस्ताने, मास्क, जूते समेत अन्य सुरक्षा उपकरणों का नियमित रूप से प्रयोग करने की अपील की। शिविर में सफाई कर्मचारियों को कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और सुरक्षा उपकरणों के सही उपयोग की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Purnia News: सफाई क...