Kannauj News: सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के तेवरों से सपाइयों में मची खलबली
कन्नौज, अक्टूबर 19 -- Kannauj News: कन्नौज। विधानसभा चुनाव २०२७ को लेकर पूरे प्रदेश में शोर शुरू हो गया है। राजनीतिक दंगल में बिसाते बिछनी शुरू हो गई। टिकट के दावेदार अपनी टिकट पक्की करने के लिए जुगत भिड़ानी शुरू कर दी है, लेकिन कन्नौज जिले की सियासत में पीडीए पंचायत ने तो पूरा माहौल ही गरमा दिया है। भीड़ नहीं जुट पाने की खबर ने लखनऊ तक की सियासत को हिला दिया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तेवरों ने सपाइयों में खलबली मचा दी है। कन्नौज जिले में वर्ष 2017 के निकाय चुनाव के बाद यह दूसरा मौका है, जब अचानक जिले की पूरी कार्यकारिणी को भंग किया गया है। हलांकि इस बार प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, सदस्यों के भी पर कतर दिए गए हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तैयारियों में कोई कोर कसर छोडऩा नहीं चाहते हैं। यही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.