Kannauj News: सपा कार्यालय में मनाई गई जयप्रकाश नारायण और महाराजा अग्रसेन की जयंती
कन्नौज, अक्टूबर 11 -- Kannauj News: कन्नौज। नसरापुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में रविवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण और महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाई गई। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे ने की, जबकि संचालन समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अंशुल गुप्ता ने किया। जिलाध्यक्ष कलीम खान और सपा नेता दिनेश गुप्ता ने कहा कि दोनों महापुरुषों के विचारों से समता, समानता और समाजवाद की स्थापना की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि देश निर्माण और सामाजिक उत्थान के लिए किए गए उनके कार्य आज भी प्रासंगिक हैं। यह भी पढ़ें- Moradabad News: जनसेवा के लिए समर्पित रहा जेपी का संपूर्ण जीवन : इकबाल ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.