Kannauj News: सनातन संस्कृति के साथ सामाजिक एकता आवश्यक
कन्नौज, अक्टूबर 12 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। नगर की इन्दिरा आवास कॉलोनी में मां दुर्गा की आरती का आयोजन किया गया। इसमें आर्यावर्त विश्व सनातन शक्ति परिषद के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश महाराज जी तथा राष्ट्रीय महासचिव शिवम अग्निहोत्री शामिल हुए। उन्होंने मां भगवती की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आरती में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। साथ ही परिवार, समाज और देश की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। मां के जयकारों से कॉलोनी का माहौल भक्तिमय बना रहा। आयोजन के माध्यम से सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर आर्यावर्त विश्व सनातन शक्ति परिषद के जिलाध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, जिला संरक्षक विजय सिंह चौहान और जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.