कन्नौज, जुलाई 19 -- Kannauj News: छिबरामऊ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जिला कार्यकारिणी की बैठक नगर के सौरिख रोड स्थित महिंद्रा ट्रैक्टर शोरूम में आयोजित हुई। बैठक में अधिक से अधिक सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मजबूत बनाने, नगर कमेटियों का शीघ्र गठन करने और व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष रामजी अग्रवाल ने कहा कि सभी नगर कमेटियों का गठन जल्द पूरा किया जाए और सदस्यता बढ़ाने पर पूरे जोर-शोर से काम किया जाए। संचालन कर रहे जिला महामंत्री संजीव गुप्ता ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम प्रत्येक नगर में नियमित रूप से आयोजित होने चाहिए, ताकि संगठन की जड़ें मजबूत हों। छिबरामऊ नगर अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता लालू ने बताया कि नगर में विभिन्न ट्रेडों में कमेटियों का गठन किया गया है, जिससे संगठ...