Kannauj News: सत्संग से लौट रहे बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर
कन्नौज, अगस्त 3 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। थाना क्षेत्र में सडक़ हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को एक दर्दनाक हादसे में सत्संग से लौट रहे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज तिर्वा भर्ती कराया गया है। क्षेत्र के बगियाहार गांव निवासी भारत सिंह पाल (75) पुत्र विशाल सिंह पाल रविवार को साइकिल से खडिऩी स्थित मंदिर में आयोजित सत्संग में शामिल होने गए थे। शाम को जब वह सत्संग से वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी खडिऩी के पास किसी तेज रफ्तार बाइक ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी, कि बुजुर्ग सडक़ पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस एवं परिजनों को सूचना दी गई। आनन-फानन में घायल बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.