कन्नौज, अगस्त 19 -- Kannauj News: कन्नौज। जिले के समस्त परिषदीय विद्यालयों में प्रथम सत्र परीक्षा का आयोजन हुआ। परीक्षा के पहले दिन प्राथमिक स्तर पर छात्रों ने उत्साहपूर्वक मौखिक परीक्षा में प्रतिभाग किया। उच्च प्राथमिक स्तर पर विभिन्न विषयों की लिखित परीक्षा आयोजित हुई। सत्र परीक्षा 19 अगस्त से 24 तक चलेगी। पहले दिन दो पालियों में कक्षा एक से पांच तक के छात्रों की सभी विषयों की मौखिक परीक्षा हुई। प्रथम पाली में 8.30 से 10.30 तक कक्षा छह से आठ तक में बेसिक क्राफ्ट/कला, कृषि, गृह शिल्प व द्वितीय पाली में 11.30 से 1.30 तक कक्षा छह से आठ तक में खेल एवं शारीरिक शिक्षा/स्काउंटिंग की लिखित परीक्षा आयोजित की गई। खंड शिक्षाधिकारियों ने अपने क्षेत्र में पहुंचकर परीक्षा का बारीकी से निरीक्षण किया। कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय समधन में खंड शिक्षाधिक...