कन्नौज, अगस्त 29 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। सिकंदरपुर से कसावा जाने वाले रोड के पास तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने युवक की हालत गंभीर देख उसे होश में लाने के लिए सीपीआर दिया और फिर इसके बाद एंबुलेंस से उसे अस्पताल भिजवाया। क्षेत्र के सरायदौलत गांव निवासी गौरव सिंह पुत्र रावेंद्र सिंह कुशवाहा किसी काम से कहीं जा रहे थे। जब वह कसावा रोड के पास जीटी रोड हाइवे पर पहुंचे, तभी उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज गजेंद्र पाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल पड़े युवक की हालत गंभीर देख उसे होश में लाने के लिए सीने पर दबाव देकर सीपीआर दिय...