कन्नौज, जुलाई 15 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख कस्बे में तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे वृद्ध घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे सीएचसी भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। सौरिख कस्बा निवासी सुशील कुमार गुप्ता (65) पुत्र लक्ष्मीनारायण किसी काम से सब्जी मंडी गए थे। वहां से वापस लौटते समय जब वह सकरावा रोड पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे किसी तेज रफ्तार वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे वह उछलकर सडक़ पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल वृद्ध को सीएचसी सौरिख ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया गया।

हिंदी...