Kannauj News: सड़क हादसे में मौत पर दर्ज हुई रिपोर्ट
कन्नौज, जुलाई 5 -- Kannauj News: गुरसहायगंज, संवाददाता।जीटी रोड पांडेय पुरवा के समीप तकरीबन दो सप्ताह पहले अज्ञात वाहन की टक्कर से एक वृद्ध की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। घटना के सम्बंध में ग्राम पाण्डेय पुरवा निवासी विकास कुमार ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि 17 जून की सुबह उसके पिता रामकिशोर पाण्डेय (52 वर्ष) सुबह घर से पहले निकले थे। जीटी रोड पाण्डेयपुर्वा हाईवे कट के पास अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मारकर फरार हो गया। जिससे वाहन के सिर पर से चढ़ कर निकल जाने से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। अभी तक वह उनके अंतिम संस्कार में व्यस्त रहने के कारण अब घटना की सूचना देने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर घटना की रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच पड़ताल का वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.