Kannauj News: सड़क हादसे में बाइक सवार घायल
कन्नौज, सितम्बर 1 -- Kannauj News: छिबरामऊ। फर्रूखाबाद के मोहम्मदाबाद थानांतर्गत नगला अनूप निवासी राहुल (40) पुत्र होतेलाल बाइक से किसी काम से छिबरामऊ जा रहे थे। यहां काम निपटाने के बाद वह वापस गांव लौट रहे थे, जब वह टीका नगला गांव के मोड़ के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पड़ोस के लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हालात गंभीर देख मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.