Kannauj News: सड़क हादसे में बाइक सवार की हालत गंभीर, रेफर
कन्नौज, अगस्त 31 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। बिशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम असालताबाद निवासी युवक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा क्षेत्र के कुंवरपुर बनवारी गांव के पास उस समय हुआ, जब युवक बाइक से अपने घर लौट रहा था। पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। परिजनों के अनुसार, असलताबाद निवासी अखिलेश शाक्य (22) पुत्र स्व.प्रीतम शाक्य सोमवार शाम किसी काम से बाइक से छिबरामऊ आया था। रात करीब 11:30 बजे वह बाइक से वापस अपने गांव जा रहा था। जैसे ही वह कुंवरपुर बनवारी के पास पहुंचा, तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अखिलेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसा देख आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.