Kannauj News: सड़क हादसे में पिता-पुत्र घायल, हालत गंभीर
कन्नौज, अगस्त 22 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। जीटी रोड हाईवे पर निगम मंडी के पास चार पहिया वाहन की जोरदार टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। घायल बाइक सवार बहन के घर से वापस लौट रहे थे। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने पिता को मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया, जबकि पुत्र का उपचार अस्पताल में चल रहा है। गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के ग्राम टिलिया भूड़ निवासी जसराम (45) पुत्र लल्लूलाल अपने पुत्र विद्यासागर (18) के साथ शुक्रवार सुबह बाइक से अपनी पुत्री सरिता पत्नी अखिलेश के घर नौरंगपुर, बेवर गए थे। विद्यासागर ने बताया कि शाम को पिता-पुत्र बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह नगर के पश्चिमी बाईपास पर नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.