Kannauj News: सड़क हादसे में घायल की इलाज के दौरान मौत
कन्नौज, सितम्बर 4 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के असालताबाद गांव निवासी अखिलेश शाक्य रविवार रात बाइक से छिबरामऊ से अपने घर लौट रहे थे। परिजनों के मुताबिक, रात करीब 11:30 बजे कुंवरपुर बनवारी के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया था। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें तिर्वा मेडिकल कॉलेज, कन्नौज रेफर कर दिया था। वहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर हैलट अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार दोपहर अखिलेश की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार अखिलेश अविवाहित थे और मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करने में सहयोग करते थे। उनके पिता प्रीतम शाक्य का करीब सात वर्ष पूर्व बीमारी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.