Kannauj News: सड़क पर पानी बहाना पड़ा भारी, 20 घरों के पेयजल कनेक्शन काटे
कन्नौज, सितम्बर 2 -- Kannauj News: गुरसहायगंज, संवाददाता। सार्वजनिक पेयजल की बर्बादी रोकने के लिए नगर पालिका परिषद ने सख्ती शुरू कर दी है। बुधवार को ईओ अनिल पंडित ने बारिश के बीच आकस्मिक निरीक्षण कर कई घरों में पेयजल के दुरुपयोग के मामले पकड़े। सड़क की ओर लगे नलों से पानी बहाकर नहाने, कपड़े-बर्तन धोने और पानी भरने के कारण करीब 20 जल संयोजन काट दिए गए। ईओ ने बताया कि कई घरों में पेयजल पाइप की फिटिंग भवन के भीतर करने के बजाय सड़क की ओर कर दी गई है। इससे पानी की अनावश्यक बर्बादी के साथ सार्वजनिक मार्गों पर गंदा पानी फैल रहा है और जलनिकासी की समस्या भी बढ़ रही है। पालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कार्रवाई का उद्देश्य केवल दंड देना नहीं, बल्कि लोगों को पानी के विवेकपूर्ण इस्तेमाल के लिए जागरूक करना है। कटे कनेक्शन दोबारा जोड़ने के लिए शपथ-पत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.