Kannauj News: सड़क नहीं बनी तो स्कूल पहुंचने की राह भी हुई दुश्वार, तिलसरा में पढ़ाई पर भारी कीचड़-पानी
कन्नौज, सितम्बर 4 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। उमर्दा विकासखंड के तिलसरा गांव में बदहाल रास्ता परिषदीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में बाधा बन गया है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय तिलसरा तक पहुंचने के लिए बच्चों को बरसात में कीचड़ और पानी से भरे नाले को पार करना पड़ता है। कई बार बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे उनके बस्ते और पाठ्य पुस्तकें भीगकर खराब हो जाती हैं। ऐसे में अभिभावकों को मजबूरन नई किताबें खरीदनी पड़ती हैं। विद्यालय जाने वाली सड़क कई वर्षों से खराब पड़ी है। बारिश के दिनों में रास्ते की स्थिति और खराब हो जाती है। इसके चलते अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने से भी कतराते हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि वह कई वर्षों से यहां कार्यरत हैं। सड़क निर्माण को लेकर कई बार उच्चाधिकारियों को प्रार्थनापत्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.