Kannauj News: सड़क चौड़ीकरण की तैयारी को लेकर हटवाए गए डिवाइडर
कन्नौज, अक्टूबर 1 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के मुख्य मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुधारने और आए दिन लगने वाले जाम व हादसों से लोगों को राहत दिलाने के लिए नगर पालिका ने सडक़ चौड़ीकरण की कार्ययोजना तैयार की है। इसी क्रम में फिलहाल विशुनगढ़ तिराहे से पश्चिमी बाईपास तक करीब दो वर्ष पहले बनवाए गए अस्थायी डिवाइडरों को हटवा दिया गया है। पालिका के इस कदम से त्योहारों के दौरान बढऩे वाले यातायात के दबाव के बीच लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
योजना के चरण नगर पालिका की योजना के अनुसार सडक़ चौड़ीकरण का काम दो चरणों में कराया जाएगा। पहले चरण में सौरिख तिराहा स्थित तिरंगा पार्क से अस्पताल रोड चौराहे से कुछ आगे तक मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण कराया जाएगा। डिवाइडर के दोनों तरफ करीब 10-10 मीटर चौड़ी सडक़ बनाई जाएगी। इसके बाद दूसरे चरण में अस्पताल र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.