कन्नौज, अक्टूबर 23 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। सहकारी समिति सचिवों की हड़ताल के चलते जिले में खाद वितरण व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। खाद और बीज लेने पहुंचे किसानों को सभी 57 साधन सहकारी समितियों पर ताले लटके मिले। सुबह से शाम तक किसान समितियों के चक्कर काटते रहे, लेकिन खाद नहीं मिलने पर मायूस होकर लौटना पड़ा। आलू और रबी फसलों की बोआई के महत्वपूर्ण समय में उर्वरक की उपलब्धता प्रभावित होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वेतन विसंगति दूर करने, नियमितीकरण और 15 सूत्रीय मांगों को लेकर सहकारी समिति सचिव और कर्मचारी गुरुवार को हड़ताल पर चले गए। सचिवों ने लखनऊ में ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया। हड़ताल का असर तिर्वा, छिबरामऊ, तालग्राम, सौरिख, हसेरन, उमर्दा, जलालाबाद और गुगरापुर ब्लॉक की समितियों पर देखने को मिला। सभी...