Kannauj News: सकरावा में बाल काटने के विवाद ने बढ़ाई तकरार
कन्नौज, सितम्बर 21 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। सकरावा के मोहद्दीनगर में बाल काटने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब थमने के बजाय और गहराता जा रहा है। रविवार को भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सूरज सिंह के नेतृत्व में बाल्मीकि समाज की दर्जनों महिलाएं और युवक थाने पहुंचे थे। उन्होंने थानाध्यक्ष भागमल सिंह को तहरीर देकर आरोप लगाया कि सकरावा क्षेत्र के नाई समाज के लोग बाल काटने से इंकार कर रहे हैं और जातिसूचक शब्दों के साथ अपमानित करने के साथ ही और कई गंभीर आरोप लगाए थे। साथ ही चार दिन में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सोमवार को थाना परिसर में दोनों पक्षों की बैठक बुलाई गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर ऊंच-नीच का भेदभाव खत्म करने, सभी के बाल काटने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की सख्त हिदायत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.