कन्नौज, अगस्त 20 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। सकरावा थाना क्षेत्र के नगला मदारी गांव के पास अरिंद नदी किनारे बुधवार को दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर जमकर खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान लाठी-डंडों के साथ हॉकी चली, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मैनपुरी जनपद के किशनी थाना क्षेत्र के नगला हंसे गांव निवासी संजू कुमार पुत्र सूरज सिंह और परतापुर गांव निवासी अंशुल पुत्र विनोद कुमार के बीच पहले से रंजिश चली आ रही थी। यह भी पढ़ें- Kannauj News: रास्ता विवाद में संघर्ष, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज बुधवार को दोनों पक्ष सकरावा क्षेत्र के नगला मदारी गांव के पास अरिंद नदी किनारे आमने-सामने आ गए। देखते ही...