Kannauj News: संस्कार और संस्कृति से जुड़कर पूर्ण होती है शिक्षा
कन्नौज, सितम्बर 3 -- Kannauj News: छिबरामऊ। नगर के फर्रुखाबाद रोड पर गीतापुरम कालोनी स्थित ज्ञाना इंटरनेशनल स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा की मनमोहक वेशभूषा धारण कर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने राधा-कृष्ण नृत्य, कृष्ण लीला, मटकी फोड़ और भक्ति गीतों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, बाल लीलाओं तथा प्रेम, कर्म और धर्म के संदेश को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। नन्हे कान्हा और राधा के रूप में सजे बच्चों की मासूमियत और मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यालय के एमडी रामानंद वर्मा, निदेशक हिमांशु वर्मा और प्रिंसीपल रूबी मिश्रा ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। यह भी पढ़ें- भजन और कृष्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.