कन्नौज, अगस्त 29 -- Kannauj News: अमोलर, तालग्राम, संवाददाता। अमोलर क्षेत्र के गोवा गांव में शुक्रवार शाम गहरे तालाब में डूबे दिव्यांग का शव करीब 24 घंटे बाद शनिवार शाम खोज लिया गया। पीएसी की फ्लड रिलीफ टीम और स्थानीय गोताखोरों ने शुक्रवार रात करीब दो घंटे तथा शनिवार को करीब चार घंटे तक तालाब में खोज अभियान चलाया। लगातार तलाश के बाद टीम को तालाब से नरेंद्र सविता उर्फ मंजू (38) का शव बरामद करने में सफलता मिली। शव मिलने की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। थाना क्षेत्र के गोवा गांव निवासी रामनाथ सविता का 38 वर्षीय पुत्र नरेंद्र सविता उर्फ मंजू एक पैर से दिव्यांग था। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: लापता युवक का शव रोहिणी नदी में उतराता मिला ग्रामीणों के अनुसार, शुक्रवार शाम नरेंद्र शराब के नशे में गांव के बाहर स्थित गहरे तालाब में कू...