कन्नौज, अक्टूबर 10 -- Kannauj News: ग्राम ऊँचा निवासी राजेश प्रजापति के पुत्र राजा प्रजापति की गत दिनों सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। सूचना पर सपा पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव मृतक के घर पहुंचे और परिजनों से संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करने के साथ परिजनों को ढांढस बंधाया। पूर्व विधायक ने सरकार से पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा दुर्घटना के लिए जिम्मेदार दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष जाँच करा कर सख्त कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर लालू ठेकेदार, सपा नगर अध्यक्ष मुकीम खान, अमन खान, सौरभ प्रजापति, जितेन्द्र प्रजापति, गोविन्द प्रजापति, सचिन प्रजापति, हरगोविन्द प्रजापति, अर्पित शुक्ला, सद्दाम खान, राजेश यादव आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...