Kannauj News: संयुक्त विकास आयुक्त ने निरीक्षण कर देखे अभिलेख
कन्नौज, अगस्त 21 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड मुख्यालय पहुंचे संयुक्त विकास आयुक्त प्रवीण कुमार राय ने निरीक्षण किया। साथ ही अभिलेखों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संयुक्त विकास आयुक्त प्रवीण कुमार राय ने शुक्रवार को विकास खंड मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने ब्लॉक का निरीक्षण कर खंड विकास अधिकारी से आवश्यक जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने हाजिरी रजिस्टर का अवलोकन किया, तो उसमें बीएमएम कविता कई माह से और बीएमएम अभिषेक 7 अगस्त से अनुपस्थित मिले। इस संबंध में बीडीओ से जानकारी लेते हुए आवश्यक विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान अन्य ब्लॉककर्मी भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.