Kannauj News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, कमरे में फंदे पर लटका मिला शव
कन्नौज, अक्टूबर 22 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के जसनीपुरवा गांव में बुधवार देर रात संदिग्ध हालात में विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। गुरुवार सुबह कमरे में पंखे से साड़ी के सहारे शव लटका देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जलालपुर चौकी क्षेत्र के जसनीपुरवा गांव निवासी गोविंद की 22 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी बुधवार रात कमरे में सो रही थी। देर रात उसने कमरे की छत में लगे पंखे से साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। गुरुवार सुबह परिजनों ने उसका शव फंदे पर लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना मिलने पर जलालपुर चौकी प्रभारी प्रशांत गौतम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.