Kannauj News: संदिग्ध हालात में युवती की मौत
कन्नौज, सितम्बर 30 -- Kannauj News: कन्नौज। शहर के मोहल्ला शेखाना में बुधवार देर शाम 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवती का शव कमरे में मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शेखाना निवासी रईस आलम की 20 वर्षीय पुत्री खुशबू बुधवार देर शाम कमरे में थी। कुछ देर बाद परिजनों को उसके कमरे में होने की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। युवती की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.