कन्नौज, सितम्बर 30 -- Kannauj News: गुरसहायगंज।गोपाल नगर स्थित एक मदरसा का छात्र अचानक गायब हो गया। बताया गया है कि 14 वर्षीय हसन पुत्र लाल मियां निवासी ग्राम जरारी थाना जहानगंज जनपद फर्रुखाबाद 27 सितंबर को कहीं चला गया। वह नगर के गोपाल नगर स्थित मदरसा का छात्र है। अचानक छात्र के गायब होने से परिजन परेशान हैं। काफी तलाश के बाद भी उसका पता न लगने पर परिजनों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करके कार्यवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि गायब छात्र को तलाश करने की कार्यवाही व वैधानिक प्रक्रिया की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...