कन्नौज, सितम्बर 28 -- Kannauj News: कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हाजीगंज में सोमवार सुबह एक अगरबत्ती कारोबारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। परिजनों ने किसी तरह की कानूनी कार्रवाई और पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। हाजीगंज निवासी 38 वर्षीय आलम पुत्र स्वर्गीय आफाक लंबरदार अगरबत्ती का कारोबार करता था। बताया गया कि उसका पत्नी से विवाद चल रहा था और वह मकान में अकेला रहता था। सोमवार सुबह उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो आलम अंदर मृत मिला। परिजनों ने उसे नीचे उतारा। सूचना मिलने पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। परिजनों ने कार्रवाई करने से इनकार कर दि...