Kannauj News: संदिग्ध हालत में पूर्व प्रधान की मौत, पत्नी ने पहले लूट फिर जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
कन्नौज, अगस्त 7 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। गदौरा गांव में गुरुवार रात पूर्व प्रधान का शव उनके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। घटना के समय वह घर में अकेले थे। सूचना मिलने पर कानपुर से पहुंची पत्नी ने डायल 112 पर लूट के बाद हत्या किए जाने की सूचना दी, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस की जांच में लूट की सूचना गलत निकली। बाद में पत्नी ने पति को जहर देकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी। थाना क्षेत्र के गांव गदौरा निवासी ओमकार गुप्ता (75) वर्ष 2012 में ग्राम प्रधान रहे थे। प्रधान रहते हुए उन्होंने कानपुर के नौबस्ता गल्ला मंडी निवासी मंजू गुप्ता से विवाह किया था। उनके दो बेटे स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.