Kannauj News: संतान की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा निर्जल व्रत, अन्न से किया परहेज
कन्नौज, सितम्बर 2 -- Kannauj News: मिरगावां। संतान की दीर्घायु और आरोग्य की कामना को लेकर बुधवार को क्षेत्र में हरछठ का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। महिलाओं ने दिनभर निर्जल व्रत रखा। शाम को छठी मैया और भगवान बलराम की विधि-विधान से पूजा कर संतान की सलामती की कामना की। सुबह स्नान के बाद व्रती महिलाओं ने पूजा स्थल की गोबर से लिपाई कर शुद्ध किया। इसके बाद आंगन में मिट्टी और बालू से प्रतीकात्मक तालाब बनाया। इसमें झरबेरी, कुश और महुआ की टहनियां स्थापित की गईं। गणेश-गौरी, शिव-पार्वती, दाऊ बलराम और छठी मैया का आह्वान कर पूजन किया गया। हरछठ की पूजा में अन्न को लेकर विशेष परंपरा है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: ललही छठ पर माताओं ने रखा निर्जला व्रत, पुत्रों के दीर्घायु की कामना व्रती महिलाओं ने बताया कि इस दिन हल से जोते गए खेत के अन्न का सेवन नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.