Kannauj News: श्रीराम के आदर्श अपनाने के साथ धर्म एवं संस्कारों का दिया संदेश
कन्नौज, अक्टूबर 1 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। ऐतिहासिक श्री गंगेश्वरनाथ मंदिर परिसर में श्री गोविंद सत साहित्य प्रचार समिति एवं प्रभात फेरी मंडल की ओर से चल रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा एवं दुर्लभ सत्संग में गुरुवार को श्रद्धालु भगवान श्रीराम की भक्ति में भावविभोर हो गए। ऋषिकेश से पधारे ब्रह्मचारी संत किशन जी महाराज ने श्रीराम जन्म की कथा सुनाते हुए भगवान के अवतार का प्रसंग विस्तार से सुनाया। कथा के दौरान जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। दुर्लभ सत्संग में ऋषिकेश के ब्रह्मचारी संत स्वरूप दास जी महाराज ने प्रवचन करते हुए कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में सदाचार, सेवा और सत्संग को अपनाना चाहिए। वहीं ऋषिकेश के सदाशिव संत नित्यानंद गिरी जी महाराज ने कहा कि भगवान की कथा का श्रवण मनुष्य के जीवन को सही दिशा प्रदान करता है। उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.