Kannauj News: श्रीराम की बरात देखने के लिए उमड़ा जनसैलाब
कन्नौज, अक्टूबर 19 -- Kannauj News: कन्नौज। रविवार को शहर के एसबीएस इंटर कालेज खेल मैदान से बाबा पंचमुखी दुग्धेश्वर महादेव जी के तत्वाधान में भगवान श्रीराम की जनकपुरी में आरती के बाद भव्य बरात निकाली गई। पूरा शहर भगवान के उल्सास में दिखाई दिया। सड़क के दोनों ओर हजारों की संख्या में महिलाएं-पुरुष बरात को देखने के लिए देर रात तक डटे रहे। बरात में शामिल करीब एक सैकड़ा से अधिक देवी-देवताओं की झाकियों ने लोगों का मन मोह लिया। शहर में बरात के निकलने के दौरान जगह-जगह लोगों ने अपनी छतों से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। बरात में शामिल होने के लिए शहर से लेकर ग्रामीण आंचलों से हजारों की संख्या में लोग देर शाम से पहुंचने लगे थे। बरात के निकलने के दौरान पूरा शहर भगवान श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। बरात में सबसे आगे भगवान गणेश, राम-लक्ष्मण, शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.