Kannauj News: श्रावण मास में शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग
कन्नौज, अगस्त 3 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। भारतीय छात्र किसान मजदूर अधिवक्ता मंच के पदाधिकारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर श्रावण मास के दौरान प्रदेश में शराब की बिक्री और उत्पादन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर सरकार से इस मांग पर गंभीरता से विचार करने की अपील की। ज्ञापन में कहा गया कि श्रावण मास सनातन धर्म के अनुयायियों के लिए विशेष आस्था और धार्मिक महत्व का पर्व है। ऐसे पवित्र माह में शराब की बिक्री और सेवन से धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। संगठन ने मांग की कि श्रावण मास की अवधि 30 जुलाई से 28 अगस्त तक प्रदेश में शराब की बिक्री और उत्पादन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार यदि इस अवधि में शराबबंदी लागू करत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.