Kannauj News: श्रावण मास के तीसरे सोमवार को बाबा का जलाभिषेक करने पहुंचे हजारों भक्त
कन्नौज, अगस्त 17 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। हाथ में जल, बेलपत्र, होठों पर हर-हर महादेव और आंखों में बाबा के दर पर पहुंचने की ललक ने सोमवार को शहर के सिद्धपीठ गौरीशंकर समेत अन्य शिवालयों का माहौल शिवमय बना दिया। महादेव की गूंज से मंदिर का पूरा परिसर कण-कण गुंजायमान हो उठा। भोर की पहर से ही मेंहंदीघाट पर गंगा स्नान कर श्रद्धालुओं ने गंगाजल भरा। इसके बाद कतार में लग श्रद्धालु जैसे आस्था की डोर में बंधकर दर्शन के लिए आगे बढ़ रहे थे। भक्तों की लंबी कतारों को दर्शन कराने में वालंटियरों का पसीना छूट रहा था। श्रावण मास के तीसरे सोमवार को मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सोमवार को सुबह से लेकर रात तक हजारों की संख्या में महिला-पुरुष भक्त बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे। शहर के सिद्धपीठ गौरीशंकर मंदिर, बाबा विश्वनाथ मंदिर चौधरियापुर, टीले व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.