Kannauj News: श्रावण मास के अंतिम सोमवार को शिवालयों में उमड़ी शिवभक्तों की भीड़
कन्नौज, अगस्त 24 -- Kannauj News: कन्नौज। भगवान भोलेनाथ को समर्पित पवित्र सावन माह का चौथा व श्रावण मास का आखिरी सोमवार होने की वजह से सोमवार तड़के तीन बजे से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं और कांवरियों का पहुंचना शुरू हो गया। जिले के अलावा गैर जनपदों से पहुंचे भक्तों ने पतित पावनी महादेवी घाट पर स्नान कर गंगाजल भरकर शहर के सिद्धपीठ गौरीशंकर मंदिर, बाबा विश्वनाथ व तिर्वा के दौलेश्वरधाम में पहुंचकर जलाभिषेक किया। महादेवी घाट से कांवरिया जल भरकर पैदल बम-बम भोले के उद्घोष करते हुए बाबा गौरीशंकर मंदिर पहुंचे और जलाभिषेक किया। मंदिर में सुबह से ही महिला-पुरुष भक्तों की लंबी कतारें पूजा-अर्चना के लिए लग गई थी। भक्तों ने पहुंचकर बाबा का जलाभिषेक करके उनको दूध, दही, शहद, शक्कर, फूल समेत अन्य सामिग्री अर्पित की। भक्तों ने भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.