Kannauj News: श्रावण मास के अंतिम दिन सिद्धपीठ गौरीशंकर बाबा को लगाया गया 56 भोग, भोले के जयकारों से गूंज उठा मंदिर परिसर
कन्नौज, अगस्त 29 -- Kannauj News: कन्नौज। श्रावण मास के अंतिम दिन शहर के सिद्धपीठ गौरीशंकर मंदिर में बाबा का रुद्राभिषेक के बाद ५६ भोग का प्रसाद अर्पण किया गया। अभिषेक के दौरान बाबा के जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। देर रात भक्तों के बीच बाबा के प्रसाद का वितरण हुआ। रात करीब दस बजे के बाद भक्तों ने जलाभिषेक कर दही, शहद, शक्कर, भांग, गंगाजल आदि से अभिषेक किया। प्रसाद में फल, मिठाई, पंचमेवा, पंचामृत, सतनजा सहित अन्य चीजों का भोग लगाया। इसके बाद बाबा को विभिन्न प्रकार की मिठाई, भेलपूड़ी, नमकीन, छेना, खीर, मालपुआ समेत अन्य तमाम चीजों को अर्पण किया गया। रात करीब तीन बजे तक बाबा का मंत्रोचारण के बीच आचार्य नमन ने अभिषेक कराया। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: सूर्यकुंड धाम विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित 30 दिवसीय श्रावण महोत्सव का शन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.