कन्नौज, अगस्त 18 -- Kannauj News: चपुन्ना, संवाददाता। भावलपुर कस्बे में द्विवेदी इंटरप्राइजेज के नाम से संचालित स्कूटी शोरूम में सोमवार शाम विद्युत शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से शोरूम में रखा इनवर्टर और तीन लिथियम बैटरियां चपेट में आ गईं। बैटरियां तेज धमाके के साथ फट गईं, जिससे शोरूम में मौजूद दो स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं धमाके और आग के धुएं से अन्य स्कूटी भी काली पड़ गईं। सोमवार शाम करीब पांच बजे शोरूम में अचानक विद्युत शॉर्ट सर्किट हुआ। इसके बाद इनवर्टर में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने वहां रखी लिथियम बैटरियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। बैटरियां फटने से हुए तेज धमाकों से आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय शोरूम संचालक मुर्रा गांव निवासी आशुतोष द्विवेदी कोरियर लेने के लिए सौरिख गए हुए थे। शोरूम से धुआं ...