Kannauj News: शॉर्ट सर्किट से परचून की दुकान में लगी भीषण आग
कन्नौज, जुलाई 3 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख थाना क्षेत्र के बीरपुर गांव में देर रात शॉर्ट सर्किट से एक परचून की दुकान (खोखा) में भीषण आग लग गई। जिससे 60 हजार रुपये की नकदी जलकर राख हो गई। इस घटना में पीडि़त को लगभग डेढ़ से दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। क्षेत्र के बीरपुर गांव निवासी रामबाबू प्रजापति पुत्र अग्नू लाल गांव में ही एक परचून का खोखा (दुकान) चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बीती रात करीब 3 बजे दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। लकड़ी का खोखा और परचून का सामान होने के कारण आग ने चंद मिनटों में ही विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत समरसेबल चालू किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक आग बुझाई जाती, तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। पीडि़त रामबाबू प्रजापति ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.