Kannauj News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, हजारों का सामान राख
कन्नौज, जुलाई 12 -- Kannauj News: छिबरामऊ। थाना सौरिख क्षेत्र के नगला पसा पूर्वी गांव में रविवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से एक मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते घर में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना से गांव में हडक़ंप मच गया। सौरिख क्षेत्र के नगला पसा पूर्वी गांव निवासी वीरेंद्र कुमार पुत्र रामबक्स सिंह के मकान में अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से चिंगारी निकली, जिसने घर में आग पकड़ ली। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक घर में रखी अलमारी, कूलर, पंखा, चारपाई, कपड़े, भूसा और राशन का अनाज समेत अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.