Kannauj News: शॉर्ट-सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में लगी आग
कन्नौज, अक्टूबर 15 -- Kannauj News: खड़िनी, संवाददाता। कस्बे के सीएसबी रोड स्थित इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में शार्ट सर्किट से दोपहर में आग लग गई। भीषण आग की चपेट में एक इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी जलकर राख हो गई है। बजाज फाइनेंस के सामने स्थित राजा इलेक्ट्रॉनिक की शोरूम में दोपहर करीब 1 बजे अचानक भीषण आग लग गई, आग की चपेट में आने से एक स्कूटी समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर राख हो गए। शोरूम के आसपास के लोग तेजी से दौड़े और काफी मशक्कत के बाद करीब आधा घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। शोरूम के मलिक बाबा राजा ठाकुर ने बताया है कि दोपहर के समय वह खाना खाने घर गए थे। उसी समय दुकान में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.