Kannauj News: शिव महापुराण में कथा व्यास को किया सम्मानित
कन्नौज, अगस्त 11 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के मोहल्ला तिवारियान स्थित बाबा रुद्रेश्वरनाथ मंदिर परिसर में चल रही शिव महापुराण कथा एवं ज्ञान यज्ञ में मंगलवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष आनंद गुप्ता अपनी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने कथा का श्रवण कर भगवान शिव की आराधना की और श्रद्धालुओं के साथ धार्मिक आयोजन में सहभागिता की। इस दौरान श्री वृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास श्रीरमन बिहारी शरणजी महाराज का आनंद गुप्ता और उनकी टीम ने पटका एवं पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक कथाएं समाज में आध्यात्मिक चेतना जागृत करने के साथ ही लोगों को संस्कार, सदाचार और आपसी प्रेम का संदेश देती हैं। ऐसे आयोजनों से श्रद्धालुओं को धर्म और संस्कृति से जुडऩे का अवसर मिलता है। कथा व्यास ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.