कन्नौज, अक्टूबर 12 -- Kannauj News: कन्नौज। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन हॉल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें शिक्षा, खेल, चिकित्सा, पत्रकारिता और पुलिस सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 14 महिलाओं एवं छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय, जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार और मुख्य चिकित्सा अधिकारी की उपस्थिति में प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के साथ उनकी उपलब्धियों को प्रोत्साहित करना रहा। सम्मानित होने वालों में माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्था...