कन्नौज, सितम्बर 5 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। शिक्षक दिवस के अवसर पर विभिन्न महाविद्यालयों, काॅलेजों व स्कूलों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कस्बे में संचालित महाराणा प्रताप इंटर काॅलेज, सेंट जेवियर्स स्कूल, आरएस इंटर काॅलेज, महेन्द्र नीलम इंटर काॅलेज, विद्या मंदिर इंटर काॅलेज, मालती देवी इंटर काॅलेज, राजकीय इंजीनियरिंग काॅलेज व राजकीय मेडिकल काॅलेज में शिक्षक दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में प्रबंध समिति ने प्रधानाचार्य अनिल मिश्रा समेत सभी शिक्षकों को सम्मानित किया। कई विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमो को आयोजन हुआ। जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के सम्मान में गूंजा विद्यार्थियों का उत्साह यह भी ...