Kannauj News: शिकायतों के बीच चयनित महिलाओं को बांटे जाने लगे नियुक्ति पत्र
कन्नौज, नवम्बर 3 -- Kannauj News: कन्नौज। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती में चयन प्रक्रिया को लेकर उठे सवालों के बीच बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने चयनित महिलाओं को नियुक्ति पत्र बांटना शुरू कर दिया है। जिले में 125 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए तीन हजार से अधिक महिलाओं ने आवेदन किया था। भर्ती प्रक्रिया के दौरान सबसे अधिक शिकायतें उमर्दा ब्लॉक से सामने आई हैं। आवेदक महिलाओं ने चयन में पक्षपात और अपात्रों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया है। भर्ती प्रक्रिया में दस्तावेजों की जांच और मेरिट सूची तैयार करने के बाद नियुक्ति पत्र वितरण की प्रक्रिया शुरू की गई है। हालांकि नौ पदों पर नियुक्ति फिलहाल रोक दी गई है। विभागीय स्तर पर इन पदों के अभ्यर्थियों के निवास और आय प्रमाण पत्रों में विसंगतियां मिली हैं। कहीं पते का मिलान नहीं हो रहा है तो कहीं आय संबंधी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.