Kannauj News: शहीद स्मारक स्थल तक सड़क निर्माण शुरू
कन्नौज, जुलाई 10 -- Kannauj News: छिबरामऊ। क्षेत्र के धरनीधरपुर नगरिया स्थित शहीद स्मारक स्थल तक जिला पंचायत से सडक़ निर्माण का कार्य शुरू करा दिया गया है। जिला पंचायत सदस्य नीरज संदीप यादव व सपा नेता दलगंजन सिंह यादव ने पूजन कर सडक़ के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि शहीद स्थल से लेकर कमलपुर नगरिया प्राथमिक विद्यालय तक सडक़ का निर्माण कराया जा रहा है। इससे जहां छात्र-छात्राओं को आने-जाने में सुविधा मिलेगी। वहीं क्षेत्र के किसानों को भी अपने खेत तक पहुंचने का रास्ता आसान होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.