कन्नौज, जुलाई 21 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर गांव में देशी शराब व बीयर की कंपोजिट दुकान का चोरों ने शटर तोडक़र लाखों रुपये का माल पार कर दिया। ठेकेदार ने कोतवाली में चोरी की तहरीर दी है। नगर के मोहल्ला इब्राहीमगंज निवासी अमित कुमार गुप्ता की अकबरपुर में ठेका देशी शराब व बीयर की कंपोजिट दुकान है। सोमवार की रात किसी समय चोरों ने दुकान का शटर तोडक़र 25 पेटी देशी पउआ, 21 पेटी किंगफिशर बियर, 10 पेटी बुडवाइजर व लगभग पांच हजार रूपये की नगदी, इनवर्टर, बैटरा, चार सीसीटीवी कैमरे व उसका डीवीआर चोरी कर लिया। मंगलवार की सुबह सेल्समैन सुमित दुबे व उसका भाई जब मौके पर पहुंचा, तो उसने फोन कर घटना की जानकारी दी। मामले की तहरीर कोतवाली में दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...