Kannauj News: शराब पीने के बाद खेत की मेड़ पर गिरा ग्रामीण, मौत
कन्नौज, सितम्बर 10 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के उम्मापुर्वा गांव में बुधवार देर शाम शराब पीने के बाद खेत की मेड़ पर गिरे ग्रामीण की मौत हो गई। गुरुवार सुबह राहगीरों ने शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त गांव निवासी 45 वर्षीय नीरज पुत्र झब्बू प्रसाद के रूप में की। पत्नी की कुछ वर्ष पहले मौत हो चुकी थी और बच्चे ननिहाल में रहते हैं। ग्रामीण गांव में अकेले रहते थे और शराब पीने के आदी थे। पुलिस ने उनके भतीजे मुकेश को सूचना दी। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद दोपहर में अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ल ने बताया कि शराब पीने के बाद मौत होने की आशंका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.