कन्नौज, अगस्त 10 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। खडिऩी क्षेत्र के ग्राम बौथम नगरिया में रविवार रात एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। शराब पार्टी, झगड़ा और फिर अचानक मौत, इन सबने मामले को और भी रहस्यमय बना दिया है। मृतक की पत्नी ने गांव के ही तीन लोगों पर हत्या का सीधा आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। जानकारी के अनुसार बौथम नगरिया गांव निवासी पुष्पेंद्र (32) पुत्र बालकराम रविवार शाम को अपने साथियों के साथ खडिऩी बाजार गया था। देर रात सभी घर लौटे और दूसरी मंजिल पर बैठकर शराब पार्टी शुरू हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ ही देर में हंसी-मजाक का माहौल विवाद में बदल गया और गाली-गलौज के बीच कहासुनी तेज हो गई। पुष्पेन्द्र की पत्नी अर्चना के...