Kannauj News: शराब के अधिक सेवन से होटल कर्मी की मौत
कन्नौज, अगस्त 13 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र में होटल पर काम करने वाले संजू (40) की अचानक तबीयत बिगडऩे के बाद मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। लोगों ने बताया कि होटल कर्मी शराब पीने का आदी था। अधिक शराब पीने के चक्कर में ही उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार इटावा जनपद के चौघडिय़ा थाना अतर्गत ग्राम संतोषपुर उनवा निवासी संजू (40) पुत्र पन्नालाल वर्तमान में सराय सुंदर के पास पेट्रोल टंकी के ठीक सामने स्थित ओम ढाबे पर मजदूरी का काम करता था। होटल मालिक दुर्गेश कुमार के अनुसार गुरुवार सुबह संजू ने काफी मात्रा में शराब का सेवन कर लिया था। यह भी पढ़ें- होटल मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हंगामा इसके बाद उसे उल्टियां होने लगीं और उसकी हालत बिगड़ गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.